Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

काठगोदाम- हेड़ा खान सिमलिया बैंड मार्ग को खोलने के लिए धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष के साथ दूल्हा भी बैठा

Spread the love

गांव के लोगों को इस मार्ग के बंद होने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों को मंडी से सामान और अपना उत्पाद लाने ले जाने में कठिनाई होलीडे उनका कारोबार बंद होता जा रहा है यह कहना था नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का जो कि इस मार्ग को तुरंत खोले जाने की मांग को लेकर यहां धरने पर बैठे हैं.

एक सौ से अधिक ग्राम सभाए इस मार्ग से हल्द्वानी की ओर आती जाती है लेकिन एक माह से इस मार्ग पर सरकार द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है.

काठगोदाम – हैडाखान मार्ग पिछले 1 महीने से बंद है। लिहाजा 120 गांव का संपर्क कटा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज भूस्खलन से बंद क्षेत्र में पहुंचे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम – हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे।

इस बीच वहां से गुजर रही बारात का दूल्हा भी कांग्रेस के धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ पहुंचा। सड़क मार्ग बंद होने से पैदल जा रही बारात का दूल्हा भी जल्द से जल्द सड़क खोले जाने की मांग करने लगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। और आज यहां की जनता का दुर्भाग्य है कि 1 महीने से भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद है। 120 गांवों के सामने स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न का संकट आ गया है। गांव से मंडी तक जाने वाली सब्जियां फल सड़ रहे हैं और सरकार सो रही है उन्होंने कहा कि आखिर सरकार वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी नाकाम रही है। अगर जल्द से जल्द इस मार्ग को नहीं खोला गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

About The Author