Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

ताज़ा ख़बर: शीतलहर से बचने क़े लिये होंगे ख़ास इंतजाम, DM ने जारी की इतनी धनराशि…..

Spread the love

नैनीताल: उत्तराखंड में शीतलहर का कहर जारी है, लगातार सर्द हवाएं चलने से आम जनता घरों में कैद होने पर मजबूर हो गई है, डीएम नैनीताल ने जिले में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को ठण्ड से बचाने हेतु राज्य आपदा निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है,

DM ने ये निर्देश किये जारी:

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए दीवान नैनीताल ने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ ही तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, उन्होंने कहा है की अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ निर्धन एवं असहाय, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय और चौराहा हो, साथ ही रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

इतनी धनराशि की जारी :

नैनीताल जिले के 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा प्रदान की गयी है, जिसमें तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

About The Author