Categories

June 11, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड- (दुखद) घास काटते समय पैर फिसलने से गधेरे में गिरी महिला ,SDRF ने किया शव बरामद

Spread the love

Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां घास करते समय महिला पैर फिसलकर गधेरे में गिर गई महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला का शव बरामद किया है इधर घटना से महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से एक महिला प्रातः घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहाँ घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी।

उक्त सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से HC दीपक कुनियाल के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।

त्रिजुगीनारायण से लगभग 02 किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त महिला को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से उक्त महिला के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक महिला की शिनाख्त पिंकी देवी पत्नी स्व0 श्री राधेश्याम, उम्र 50 वर्ष, निवासी त्रिजुगीनारायण, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

SDRF टीम:-

  1. HC दीपक कुनियाल
  2. CT अरविंद सिंह
  3. CT कुलदीप सिंह
  4. पेरामेडिक्स विनय मोहन
  5. टेक0 सुमित विजल्वान
  6. चा0 विपिन रतूड़ी

About The Author