Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

NEWSहल्द्वानी में तीन लाख रुपए की शराब टैंकर में मिली, सभी को याद आ गई पुष्पा फिल्म

Spread the love

रिपोर्टर -मनोज कांडपाल

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर से हरियाणा ब्रांड की 60 पेटी शराब पकड़ी है। तस्करों ने फिल्मी अंदाज में अपने तस्करी का प्लान बनाया था। पुष्पा फिल्म की स्टाइल में टैंकर के अंदर छुपाकर लाई जा रही थी और इन्हें नए साल के जश्न में खपाने का प्लान दोनों तस्करों ने बनाया था।

एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर सप्लाई करने के लिए शराब को लाया जा रहा था। पुलिस अब जांच में जुट गई है कि हरियाणा ब्रांड की ये शराब कहां कहां सप्लाई होनी थी, साथ ही तस्करी की आशंका को देखते हुए जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।

About The Author