Categories

August 9, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

38वें राष्ट्रीय खेल में ताइक्वांडो इवेंट के अंतिम दिन हल्द्वानी के नितेश सिंह ने उत्तराखंड को दिन का छठा स्वर्ण पदक दिलाया

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेल में ताइक्वांडो इवेंट के अंतिम दिन हल्द्वानी के नितेश सिंह ने उत्तराखंड को दिन का छठा स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं इस खेल में यह उत्तराखंड का दूसरा स्वर्ण पदक है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के मिलम हॉल में ताइक्वांडो इवेंट के अंतिम दिन उत्तराखंड की झोली में दो पदक आए। क्योरुगी पुरुष वर्ग के अंडर-63 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी के कठघरिया निवासी उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी के जवान नितेश सिंह ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा के अजय कुमार को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। अजय कुमार को रजत पदक मिला। वहीं केरल के श्रीजीथ बी और मध्य प्रदेश के आदिल्य प्रजापति को कांस्य पदक मिला। अंडर-80 किलो भार वर्ग में दिल्ली के शिवांश त्यागी ने स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के अक्षय हुडा ने रजत, गुजरात के तेज पटेल व केरल के मनू जॉर्ज ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग के अंडर-53 किलो भार वर्ग में गुजरात की जेना दीपेश राजा ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की रक्षा चाहर ने रजत जीता था। भीमताल की लतिका भंडारी और केरल की शिवांगी सी को कांस्य पदक मिला। अंडर-67 किलो भार वर्ग में केरल की मारिया रेगी मारगरेट्टे ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की सिद्दी अतुल बेनडेल ने रजत, उत्तर प्रदेश की मधु सिंह और तमिलनाडु की कीरथाना को कांस्य पदक मिला।

पुमसे में अरुणाचल और मिजोरम को स्वर्ण

पुमसे इवेंट के महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर को रजत मिला। वहीं असम और केरल ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में मिजोरम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सर्विसेज ने रजत, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश को कांस्य पदक मिला।

About The Author