Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

यहां हुआ सड़क हादसा,1 की दर्दनाक मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग यहां त्रिजूगीनारायण मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटना हो जाने पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया है।

बताया जाता है कि त्रिजूगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर वाहन वाहन संख्या :UK12CG 0565 आ रहा था जो रास्ते मे अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से नीचेले मार्ग पर गिर गया, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRF द्वारा शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया मृतक की पहचान मिथलेश उम्र – 34 ग्राम कमेदा त्रिजूगीनारायण, जनपद – रुद्रप्रयाग के रूप में हुई एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी नितिन रावत.आरक्षी विकास रमोला. अनुसूया प्रसाद. प्रवीण सिंह. भूपेंद्र टेक्निशीयन सुमित.पेरामीडिक्स विनय मोहन.चालक दीपक कुमार आदि लोग थे

About The Author