Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

31st के जश्न को हल्द्वानी लाई जा रही 60 पेटी शराब चढ़ी पुलिस के हत्थे

Spread the love

थर्टी फर्स्ट को जश्न को और अधिक शानदार बनाने के लिए अंग्रेजी शराब लेकर पहुंच रहे दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए यह दो तस्कर 60 के डीएनए की कुल 720 बोतल अंग्रेजी की शराब जिन पर कैंटीन की ढेर लगे हुए थे को एक विशेष मॉडिफाइड गाड़ी में रख कर ला रहे थे कि ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी को इसकी भनक लग गई और उन्होंने इसे रोका तो सारा मामला खुल गया

पुलिस और एसओजी टीम ने मोडिफाइड टैंकर से सीएसडी कैंटीन की टैग लगी शराब बरामद की। शराब चंडीगढ़ से हल्द्वानी लाई जा रही थी।

पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि टैंकर को सीज किया गया है। रविवार को कोतवाली में हुई प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ भूपेंद्र धोनी के निर्देशन में विभिन्न टीमें लगाई गई हैं

। इसी के तहत शनिवार रात कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौकी गेट के पास बेरली नंबर के मोडिफाइड टैंकर की तलाशी ली गई। टैंकर से चंडीगढ़ ब्रांड की 60 पेटी (720) बोतल शराब की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लच्छू अहिरवार निवासी छत्तरपुर मध्यप्रदेश और नवीन निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। शराब चंडीगढ़ से हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों में बेचने लाई जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, जगदीश भारती, त्रिलोक सिंह, तारा सिंह, नवीन राणा, अशोक रावत शामिल रहे।

About The Author