Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

बड़ी खबर-बिजली विभाग में कमिश्नर का छापा, अधिकारियों को दी ये हिदायत

Spread the love

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सबसे पहले कमिश्नर ने उपस्थिति रजिस्टर और बायोमेट्रिक चेक किया जिस पर बायोमेट्रिक खराब मिला। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कमिश्नर को यह नहीं बता पाए कि बायोमेट्रिक कब से खराब है। इसके अलावा मैनुअल उपस्थिति में भी कई लोग नदारद मिले। जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को लताड़ लगाई।

साथ ही 15 दिन के भीतर बिजली कनेक्शन दिए जाने का दावा करने वाले बिजली विभाग ने 15 दिन तो दूर कई-कई महीने से भी कनेक्शन पेंडिंग रखे हुए हैं। जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति पर सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी एसडीएम को यह निर्देशित किया है कि जिन भी सरकारी विभागों से जनता का सीधा वास्ता है बिजली, पानी, सड़क और तहसील उन सभी दफ्तरों का समय-समय पर निरीक्षण होना चाहिए, जिससे जनता को सभी सुविधाएं समय से मिल सके।

About The Author