Categories

August 6, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंडः (दुखद)- हल्द्वानी में छोटे भाई ने दी जान तो सदमे में बड़े भाई की भी मौत, परिवार में मचा कोहराम…

Spread the love

*रिपोटर* -*मनोज कांडपाल*

Haldwani News: होली पर कई जगह से दुखद खबरें आ रही है। हल्द्वानी में हुए दर्दनाक एक्सीडेंट ने हर किसी को झकझोर दिया। अब खबर हल्द्वानी से ही है। जहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते रिक्शा चलाने वाले अनिल सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर भाई के मौत की खबर बड़े भाई को मिली तो उसकी भीहार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह यूपी से हल्द्वानी लौट रहे था। लेकिन भाई के मौत की खबर से सदमे में बड़े भाई अनूप की मौत हो गई।

About The Author