Categories

May 7, 2026

HM 24×7 News

सब से तेज सब से आगे

उत्तराखंड- दर्दनाक हादसा ,गहरी खाई में गिरी कार ,तीन लोगों की मौत

Spread the love

Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।

मृतकों का विवरण
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल।

About The Author